23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त

गोपालगंज। गंडक नदी के डुमरिया घाट पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नारायणी महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। आगामी 23 नवंबर 2026 को महोत्सव के आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त

गोपालगंज। गंडक नदी के डुमरिया घाट पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नारायणी महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। आगामी 23 नवंबर 2026 को महोत्सव के संभावित आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने महोत्सव में शामिल होने वाले कलाकारों के चयन, घाट पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति तथा विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

डीएम ने कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियां अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। संबंधित विभागों को भी आपसी तालमेल के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गंडक नदी के डुमरिया घाट पर हर वर्ष आयोजित होने वाले नारायणी महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह रहता है। ऐसे में जिला प्रशासन आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने में जुटा है।

बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन
पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन
Oct 30, 2026, 12:32:00 PM
CM सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम: पीएम किसान उत्सव में शामिल, गंगा जल सुरक्षा पर सेमिनार और प्रकाश पर्व की तैयारियों की  समीक्षा
CM सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम: पीएम किसान उत्सव में शामिल, गंगा जल सुरक्षा पर सेमिनार और प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा
Oct 30, 2026, 12:20:00 PM
एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 12:07:00 PM
मासूम खान को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत, विधायक रागिनी सिंह ने दी जानकारी
मासूम खान को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत, विधायक रागिनी सिंह ने दी जानकारी
Oct 30, 2026, 11:46:00 AM
23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त
23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त
Oct 30, 2026, 11:32:00 AM
अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, बाहुबली विधायक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, बाहुबली विधायक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
Oct 30, 2026, 11:15:00 AM
खेसारी लाल यादव को गाली-गलौज, राइटर के साथ यौन शोषण का आरोप, यूट्यूबर गिरफ्तार
खेसारी लाल यादव को गाली-गलौज, राइटर के साथ यौन शोषण का आरोप, यूट्यूबर गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 10:47:00 AM
राजधानी पटना में  मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
राजधानी पटना में मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
Oct 30, 2026, 10:33:00 AM
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
Oct 30, 2026, 10:20:00 AM
जिला प्रशासन पर भड़के सांसद, डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप
जिला प्रशासन पर भड़के सांसद, डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप
Oct 30, 2026, 10:08:00 AM