BJP के पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन

BJP के पूर्व सांसद आरके सिन्हा (रवींद्र किशोर सिन्हा) का निधन हो गया है। उनके परिवार की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। परिवार की तरफ से बताया गया है कि अत्यंत भारी और दुखी मन से आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि आज नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया है

 BJP के पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन

पूर्व सांसद आरके सिन्हा (रवींद्र किशोर सिन्हा) का निधन हो गया है। उनके परिवार की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। परिवार की तरफ से बताया गया है कि अत्यंत भारी और दुखी मन से आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि हम सभी के अभिभावक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद, SIS ग्रुप के संस्थापक -चेयरमैन, डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा (साहब) का आज नोएडा स्थित आवास पर महाप्रयाण (निधन) हो गया है।

आरके सिन्हा के परिवार के सदस्य रत्ना सिन्हा/ मनीष किशोर/गोपाल सिन्हा की ओर से बताया गया है कि बड़े साहब का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र लाया जायेगा। पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने के समय और अंतिम संस्कार की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही आप सभी के साथ साझा की जाएगी। आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि जहां भी हैं, वहीं से श्रद्धेय साहब की पुण्यात्मा की शांति और इस कठिन समय में परिवार को संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने वर्ष 2014 से 2020 तक राज्यसभा सांसद के रूप में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। वे सुरक्षा और व्यावसायिक सहायता प्रदान करने वाली एशिया-प्रशांत की अग्रणी कंपनी एसआईएस (SIS) ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन थे। 1974 में उन्होंने मात्र 250 रुपये से इस व्यवसाय की शुरुआत की थी, जो आगे चलकर हजारों करोड़ का साम्राज्य बना और लाखों युवाओं को रोजगार मिला।


Trending News

मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
Oct 30, 2026, 12:53:00 PM
 BJP के पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन
BJP के पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन
Oct 30, 2026, 12:32:00 PM
CM सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम: पीएम किसान उत्सव में शामिल, गंगा जल सुरक्षा पर सेमिनार और प्रकाश पर्व की तैयारियों की  समीक्षा
CM सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम: पीएम किसान उत्सव में शामिल, गंगा जल सुरक्षा पर सेमिनार और प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा
Oct 30, 2026, 12:20:00 PM
एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 12:07:00 PM
मासूम खान को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत, विधायक रागिनी सिंह ने दी जानकारी
मासूम खान को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत, विधायक रागिनी सिंह ने दी जानकारी
Oct 30, 2026, 11:46:00 AM
23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त
23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त
Oct 30, 2026, 11:32:00 AM
अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, बाहुबली विधायक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, बाहुबली विधायक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
Oct 30, 2026, 11:15:00 AM
खेसारी लाल यादव को गाली-गलौज, राइटर के साथ यौन शोषण का आरोप, यूट्यूबर गिरफ्तार
खेसारी लाल यादव को गाली-गलौज, राइटर के साथ यौन शोषण का आरोप, यूट्यूबर गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 10:47:00 AM
राजधानी पटना में  मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
राजधानी पटना में मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
Oct 30, 2026, 10:33:00 AM
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
Oct 30, 2026, 10:20:00 AM