एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां मुजफ्फरपुर में एके 47 बरामदगी मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को देर रात गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां मुजफ्फरपुर में एके 47 बरामदगी मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को देर रात गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एनआईए की टीम ने अधिवक्ता को केस नंबर R.C.NO-11/2024/NIA/DLI में नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार स्थित उनके कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। हालांकि एनआईए की इस कार्रवाई पर अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के परिजनों ने सवाल खड़ा किया है और बताया कि एनआईए जानबूझकर अधिवक्ता को फंसा रही है। 

गिरफ्तार अधिवक्ता के पिता ने बताया कि इससे पहले दो बार एनआईए की टीम रेड कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पहली रेड में घर से कुछ बरामद नहीं हुआ था लेकिन दूसरी रेड में एनआईए ने प्लांट कर घर के बाहर स्थित एक कमरे में रिवाल्वर रख कर बरामदगी दिखाई। 

वहीं अधिवक्ता के चचेरे भाई ने बताया कि दूसरी बार एनआईए द्वारा की गई कार्रवाई और जप्ती सूची को पटना एनआईए कोर्ट में चैलेंज किया गया है जिसमें कोर्ट एनआईए से जवाब मांग रही है और उसी दुर्भावना से ग्रसित हो कर एनआईए ने उनके भाई को गिरफ्तार किया है।

अधिवक्ता के पिता ने बताया कि एनआईए की टीम ने दूसरी रेड में उनकी लाईसेंस गन और कुछ कैश भी लेकर चली गई थी जिसकी शिकायत एनआईए डीजी से लेकर प्रधानमंत्री तक से की गई है और शायद यही वजह है कि एनआईए अधिवक्ता को परेशान कर रही है।

बता दें कि मुजफ्फरपुर एके 47 बरामदगी मामले में अभी तक 6 से अधिक लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है और कल देर रात एनआईए ने अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है।

हाजीपुर/वैशाली  से संतोष सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

आरके सिन्हा: पत्रकारिता से उद्योग जगत और संसद तक का सफर, युद्ध में रिपोर्टिंग, करोड़ों की संपत्ति
आरके सिन्हा: पत्रकारिता से उद्योग जगत और संसद तक का सफर, युद्ध में रिपोर्टिंग, करोड़ों की संपत्ति
Oct 30, 2026, 1:22:00 PM
मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
Oct 30, 2026, 12:53:00 PM
 BJP के पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन
BJP के पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन
Oct 30, 2026, 12:32:00 PM
CM सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम: पीएम किसान उत्सव में शामिल, गंगा जल सुरक्षा पर सेमिनार और प्रकाश पर्व की तैयारियों की  समीक्षा
CM सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम: पीएम किसान उत्सव में शामिल, गंगा जल सुरक्षा पर सेमिनार और प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा
Oct 30, 2026, 12:20:00 PM
एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
एके 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 12:07:00 PM
मासूम खान को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत, विधायक रागिनी सिंह ने दी जानकारी
मासूम खान को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत, विधायक रागिनी सिंह ने दी जानकारी
Oct 30, 2026, 11:46:00 AM
23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त
23 नवंबर को डुमरिया घाट पर नारायणी महोत्सव, तैयारियों को लेकर डीएम सख्त
Oct 30, 2026, 11:32:00 AM
अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, बाहुबली विधायक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, बाहुबली विधायक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
Oct 30, 2026, 11:15:00 AM
खेसारी लाल यादव को गाली-गलौज, राइटर के साथ यौन शोषण का आरोप, यूट्यूबर गिरफ्तार
खेसारी लाल यादव को गाली-गलौज, राइटर के साथ यौन शोषण का आरोप, यूट्यूबर गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 10:47:00 AM
राजधानी पटना में  मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
राजधानी पटना में मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
Oct 30, 2026, 10:33:00 AM