नीलाम पत्र पदाधिकारी ने असर्फी अस्पताल प्रबंधन को जारी की नोटिस, बकाया राशि भुगतान का निर्देश

जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के सख्त निर्देशानुसार जिले में राजस्व एवं बकाये राशि की वसूली को लेकर प्रभावी कार्रवाई जारी है।

नीलाम पत्र पदाधिकारी ने असर्फी अस्पताल प्रबंधन को जारी की नोटिस, बकाया राशि भुगतान का निर्देश

धनबाद : जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के सख्त निर्देशानुसार जिले में राजस्व एवं बकाये राशि की वसूली को लेकर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नीलाम पत्र पदाधिकारी राम नारायण खालको के न्यायालय द्वारा असर्फी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरेन्द्र सिंह को तीन करोड़ 27 लाख 64 हजार 750 (तीन करोड़ सत्ताईस लाख चौंसठ हजार सात सौ पचास रुपये) एवं ब्याज की वसूली को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई नगर आयुक्त, धनबाद (पावनेदार) की याचिका के आधार पर बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914 की धारा 7 के अंतर्गत 'असर्फी अस्पताल' (देनदार) पर की गई है। देनदार पर नगर निगम का कुल 3,27,64,750 रुपए एवं उस पर देय ब्याज बकाया है। देनदार को नोटिस तामिल होने के 30 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति या जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। साथ में नोटिस में देनदार को दिनांक 13 नवंबर 2026 को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवश्यक साक्ष्य एवं प्रमाण प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

निर्धारित प्रावधानों के तहत देनदार को अपनी किसी भी अचल संपत्ति के विक्रय, दान, बंधक अथवा किसी अन्य रूप से हस्तांतरण करने पर रोक लगाई गई है। अनुपालन न करने की स्थिति में अधिनियम के तहत कुर्की एवं वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम और सरकारी देयों की वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।


धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट

Trending News

राजधानी पटना में  मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
राजधानी पटना में मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
Oct 30, 2026, 10:33:00 AM
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
Oct 30, 2026, 10:20:00 AM
जिला प्रशासन पर भड़के सांसद, डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप
जिला प्रशासन पर भड़के सांसद, डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप
Oct 30, 2026, 10:08:00 AM
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी खुल गयी पटाखे की दुकान, उठने लगे सवाल
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी खुल गयी पटाखे की दुकान, उठने लगे सवाल
Oct 30, 2026, 10:00:00 AM
संगठन को धार देगी आजसू, पार्टी की मजबूती के लिए हुई बैठक
संगठन को धार देगी आजसू, पार्टी की मजबूती के लिए हुई बैठक
Oct 30, 2026, 9:50:00 AM
जनगणना-2027 : प्रशिक्षण संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्ज पदाधिकारी सम्मानित
जनगणना-2027 : प्रशिक्षण संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्ज पदाधिकारी सम्मानित
Oct 30, 2026, 9:43:00 AM
नीलाम पत्र पदाधिकारी ने असर्फी अस्पताल प्रबंधन को जारी की नोटिस, बकाया राशि भुगतान का निर्देश
नीलाम पत्र पदाधिकारी ने असर्फी अस्पताल प्रबंधन को जारी की नोटिस, बकाया राशि भुगतान का निर्देश
Oct 30, 2026, 9:37:00 AM
भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस का पलटवार, सांसद ढुलू महतो को बताया विकास विरोधी
भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस का पलटवार, सांसद ढुलू महतो को बताया विकास विरोधी
Oct 30, 2026, 9:22:00 AM
विजयीपुर प्रखंड प्रमुख चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 नवंबर का निर्वाचन रद्द, सालों से कुर्सी की लड़ाई, हर बार नया मोड़!
विजयीपुर प्रखंड प्रमुख चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 नवंबर का निर्वाचन रद्द, सालों से कुर्सी की लड़ाई, हर बार नया मोड़!
Oct 29, 2026, 7:54:00 PM
श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ की जलभरी में उमड़ा जनसैलाब, हाथी-घोड़े और ऊंट के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ की जलभरी में उमड़ा जनसैलाब, हाथी-घोड़े और ऊंट के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
Oct 29, 2026, 7:42:00 PM