जनगणना-2027 : प्रशिक्षण संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्ज पदाधिकारी सम्मानित

जिला सभागार, समाहरणालय, धनबाद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद के नेतृत्व में धनबाद के जिला,नगर निगम एवं चार्ज स्तरीय जनगणना पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ।

जनगणना-2027 : प्रशिक्षण संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्ज पदाधिकारी सम्मानित

धनबाद : जिला सभागार, समाहरणालय, धनबाद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद के नेतृत्व में धनबाद के जिला,नगर निगम एवं चार्ज स्तरीय जनगणना पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ।

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, राँची से आए मास्टर प्रशिक्षक मुरारी मोहन, सहायक निदेशक विवेक कुमार, सांख्यिकी पर्यवेक्षक एवं ज्ञान शंकर प्रसाद IT पर्यवेक्षक ने प्रतिभागियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित 40 प्रश्नों तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से आँकड़ों के संग्रहण की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पॉपुलेशन इन्यूमरेशन (Population Enumeration) अर्थात् PE ऐप का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही, सभी परिवारों एवं बेघर व्यक्तियों की पहचान कर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

विदित हो कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में पूरे झारखंड राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धनबाद जिले को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया था । इसके अतिरिक्त, प्रथम चरण जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एग्यारकुंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी एवं पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद बरनवाल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों पदाधिकारियों को जिला जनगणना पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था)  अरविंद कुमार ओझा के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला ने जनगणना के द्वितीय चरण में भी धनबाद को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिलाने के लिए सभी पदाधिकारियों से पूरी जिम्मेदारी एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अरविंद कुमार ओझा ने भी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। अपर जिला जनगणना पदाधिकारी उमेश कुमार लोहरा ने जनगणना कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर जिला जनगणना कोषांग के राजकुमार, पुष्कर चंद्र झा, कुलदीप, नीरज कुमार प्रसाद, देवेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सहित सभी चार्ज पदाधिकारी,सहायक चार्ज पदाधिकारी अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट

Trending News

राजधानी पटना में  मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
राजधानी पटना में मर्डर से सनसनी, महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार का गंभीर आरोप
Oct 30, 2026, 10:33:00 AM
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में समाई फॉर्च्यूनर, प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत
Oct 30, 2026, 10:20:00 AM
जिला प्रशासन पर भड़के सांसद, डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप
जिला प्रशासन पर भड़के सांसद, डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप
Oct 30, 2026, 10:08:00 AM
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी खुल गयी पटाखे की दुकान, उठने लगे सवाल
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी खुल गयी पटाखे की दुकान, उठने लगे सवाल
Oct 30, 2026, 10:00:00 AM
संगठन को धार देगी आजसू, पार्टी की मजबूती के लिए हुई बैठक
संगठन को धार देगी आजसू, पार्टी की मजबूती के लिए हुई बैठक
Oct 30, 2026, 9:50:00 AM
जनगणना-2027 : प्रशिक्षण संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्ज पदाधिकारी सम्मानित
जनगणना-2027 : प्रशिक्षण संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्ज पदाधिकारी सम्मानित
Oct 30, 2026, 9:43:00 AM
नीलाम पत्र पदाधिकारी ने असर्फी अस्पताल प्रबंधन को जारी की नोटिस, बकाया राशि भुगतान का निर्देश
नीलाम पत्र पदाधिकारी ने असर्फी अस्पताल प्रबंधन को जारी की नोटिस, बकाया राशि भुगतान का निर्देश
Oct 30, 2026, 9:37:00 AM
भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस का पलटवार, सांसद ढुलू महतो को बताया विकास विरोधी
भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस का पलटवार, सांसद ढुलू महतो को बताया विकास विरोधी
Oct 30, 2026, 9:22:00 AM
विजयीपुर प्रखंड प्रमुख चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 नवंबर का निर्वाचन रद्द, सालों से कुर्सी की लड़ाई, हर बार नया मोड़!
विजयीपुर प्रखंड प्रमुख चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 नवंबर का निर्वाचन रद्द, सालों से कुर्सी की लड़ाई, हर बार नया मोड़!
Oct 29, 2026, 7:54:00 PM
श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ की जलभरी में उमड़ा जनसैलाब, हाथी-घोड़े और ऊंट के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ की जलभरी में उमड़ा जनसैलाब, हाथी-घोड़े और ऊंट के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
Oct 29, 2026, 7:42:00 PM