केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति

चास के लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चास के लोगों को बड़ी सौगात दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति

चास के लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चास के लोगों को बड़ी सौगात दी है। जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से धनबाद सांसद को इसकी जानकारी दी है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया था, जिसके बाद इसे मंजूरी मिलने की बात बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कही है।

धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर स्थित जोधडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक का इलाका लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है। खासकर जोधडीह मोड़ पर चौराहा होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और कई बार घंटों तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसी समस्या को देखते हुए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

अब फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में जाम से राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, चास नगर निगम के वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने फ्लाईओवर निर्माण को लेकर कुछ सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि फ्लाईओवर बनने से छोटे दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने जोधडीह मोड़ पर जाम की समस्या के लिए एनएचआई की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान यहां गोलंबर नहीं बनाया गया, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

वहीं, आजसू नेता अशोक महतो ने भी फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या के समाधान के लिए यह जरूरी कदम है। हालांकि, निर्माण के दौरान स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों की परेशानी का भी ध्यान रखने की जरूरत होगी।

इधर, बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की ओर से जिस प्रस्ताव को विभाग के पास भेजा गया था, उसी प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फ्लाईओवर बनने के बाद चास के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही समिति की ओर से की गई अन्य अनुशंसाओं को भी धरातल पर उतारने की बात कही।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
Aug 02, 2026, 4:45:00 PM
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
Aug 02, 2026, 4:06:00 PM
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
Aug 02, 2026, 3:27:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
Aug 02, 2026, 3:04:00 PM
 दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Aug 02, 2026, 2:35:00 PM
 'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 02, 2026, 1:31:00 PM
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
Aug 02, 2026, 12:54:00 PM
दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत में थूक चटवाने का आरोप, गर्भवती महिला ने लगाई न्याय की गुहार
दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत में थूक चटवाने का आरोप, गर्भवती महिला ने लगाई न्याय की गुहार
Aug 02, 2026, 12:23:00 PM
 CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 8 गोल्ड समेत एक दिन में जीते 16 मेडल, मेडल टैली में...
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 8 गोल्ड समेत एक दिन में जीते 16 मेडल, मेडल टैली में...
Aug 02, 2026, 11:43:00 AM
डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, बजरंग दल और ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तस्कर
डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, बजरंग दल और ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तस्कर
Aug 02, 2026, 11:03:00 AM