इंस्टाग्राम पर भ्रामक विज्ञापन देखकर युवक ने किया था ऑनलाइन ऑर्डर, फिर मिला धोखा
बोकारो में चास प्रखंड के नारायणपुर के रहने वाले काला चंद मंडल नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर चल रहे विज्ञापन को देखकर काफी प्रभावित हुआ ओर उत्सुकता में उसने शिप रॉकेट से सोलर पावर कीट आर्डर किया और बदले में उसे 500 ग्राम नमक का पैकेट मिला।

नारायणपुर के रहने वाले युवक कालाचंद मंडल ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइट का विज्ञापन देखा और उसे काफी पसंद आया। उसने लाइट का ऑर्डर शिप रॉकेट के माध्यम से ऑन लाइन ऑर्डर किया और जिसके लिए उसने ₹1400 पेड भी कर दिया।
शेड ऑफ एक्स कोरियर जब उसके घर ऑर्डर लेकर आया तो सबके सामने जब पैकेट ओपन किया गया तो अंदर से लाइट की जगह 500 ग्राम नमक का पैकेट निकला। यह देखकर सभी हक्के बक्के रह गए। भुक्त भोगी ने यह देखकर समझ गया कि मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है ।ऑर्डर का पैकेट शेड आफ एक्स कोरियर के डिलीवरी बॉय के सामने और उसके द्वारा खोला गया जिसका वीडियो बना लिया गया।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट