चास में कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, नीतीश कुमार ने समाधान का दिया भरोसा

बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र में कचरा डंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आईटीआई मोड़ के पास लगातार कचरा डंप किए जाने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

चास में कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, नीतीश कुमार ने समाधान का दिया भरोसा

बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र में कचरा डंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आईटीआई मोड़ के पास लगातार कचरा डंप किए जाने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़क किनारे तक कचरा फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं हादसे की आशंका भी बढ़ गई है।

चास के आईटीआई मोड़ के पास इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा लगातार यहां कचरा डंप किया जा रहा है। कचरे से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, सड़क तक कचरा पहुंचने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कचरा डंपिंग पर रोक लगाने और जमा कचरे को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि आबादी और मुख्य सड़क के समीप कचरा जमा होने से स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर खतरा बना हुआ है।

वहीं, आईटीआई मोड़ के पास वाहन जांच कर रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतीश कुमार ने भी स्थानीय लोगों की समस्या को जायज बताते हुए समाधान का भरोसा दिया है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
Oct 15, 2026, 6:07:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
Oct 15, 2026, 6:01:00 PM
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
Oct 15, 2026, 5:59:00 PM
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM