बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

बोकारो पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। माराफारी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्राउन शुगर की दो पुड़िया और बिक्री से जुड़ी बताई जा रही 8,450 रुपये की नकदी जब्त की है।

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरो इलाके में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। सूचना मिलने के बाद एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। अभियान के दौरान 50 वर्षीय गनी अंसारी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पास कुल 20 पुड़िया ब्राउन शुगर थीं। उसने स्वीकार किया कि कार्रवाई से पहले वह 18 पुड़िया बेच चुका था। पुलिस ने नशीले पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 8,450 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई बोकारो पुलिस की नशा तस्करी के विरुद्ध चल रही मुहिम की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM