बोकारो में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, इतने बाइक बरामद

बोकारो हरला थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक अपाचे बाइक की जांच के दौरान बोकारो पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की है।

बोकारो में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, इतने बाइक बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 1:24:00 PM

बोकारो हरला थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक अपाचे बाइक की जांच के दौरान बोकारो पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में धनबाद निवासी अरमान कुमार यादव उर्फ अमन कुमार (23) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को सेक्टर-9/डी निवासी सुदेश कुमार की अपाचे मोटरसाइकिल (JH10-CR-3079) हरला थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-6/सी निवासी एक विधि-विरुद्ध किशोर को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के कैलुडीह खटाल, छाताबाद स्थित अरमान कुमार यादव के घर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान चोरी की अपाचे बाइक समेत बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद हुईं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अरमान चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। उसके खिलाफ हरला और सेक्टर-6 थाना में वाहन चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

सिटी डीएसपी ने आशंका जताई कि चोरी की इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल विभिन्न अवैध गतिविधियों में किया जाता था। पुलिस बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM