बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला

बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक बंद आवास को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वारदात सेक्टर-12 सी स्थित आवास संख्या 3104 में हुई, जहां रहने वाले सेलकर्मी अकील प्रसाद महली अपने परिवार के साथ घर बंद कर गांव गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, अकील प्रसाद महली ने हाल ही में 5 जुलाई को इस सरकारी आवास में प्रवेश किया था। बुधवार को वह पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गांव चले गए थे। गुरुवार शाम लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे पर अपना ताला नहीं, बल्कि दूसरा ताला लगा मिला। इससे उन्हें चोरी की आशंका हुई।

जांच में सामने आया कि बदमाशों ने पहले घर का मूल ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान छिपाने की नीयत से नया ताला लगा दिया। घर के अंदर रखे आभूषण और नकदी सहित करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की बात बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM