बोकारो में अतिक्रमण हटाने गई BSL टीम पर हमला, पथराव में दो होमगार्ड घायल

बोकारो में अतिक्रमण हटाने गई BSL टीम पर हमला, पथराव में दो होमगार्ड घायल

बोकारो में अतिक्रमण हटाने गई BSL टीम पर हमला, पथराव में दो होमगार्ड घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 09, 2026, 4:43:00 PM

बोकारो स्टील सिटी में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) की सुरक्षा टीम को स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ा। सेक्टर-12 ए इलाके में कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है।

घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर के समीप की बताई जा रही है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने अस्थायी झोपड़ियां बनाकर कब्जा कर लिया है। इसी शिकायत के आधार पर बीएसएल की सुरक्षा टीम शनिवार सुबह तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंची थी, ताकि अवैध कब्जे को हटाया जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई शुरू होते ही वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले के कारण बीएसएल की टीम को पीछे हटना पड़ा।

पथराव में घायल हुए होमगार्ड जवानों की पहचान अकरम अंसारी और बबलू कुमार के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने हाल के दिनों में बोकारो एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल से सटे क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। कार्रवाई के बाद हटाए गए कुछ लोगों ने सेक्टर-12 ए इलाके में फिर से अस्थायी आवास बना लिए थे। इन्हीं निर्माणों को हटाने के लिए बीएसएल की सुरक्षा इकाई मौके पर पहुंची थी।

मामले को लेकर सेक्टर-12 थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शहर में हवाई सेवा शुरू करने की तैयारियों के तहत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान कुछ लोगों ने उग्र होकर पथराव किया, जिसमें दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM