बोकारो: जाम में धीमी हुई बाइक और पलभर में गायब हो गए 3.5 लाख रुपये

बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित जोधाडीह मोड़ पर जुडियो शोरूम के पास दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया।

बोकारो: जाम में धीमी हुई बाइक और पलभर में गायब हो गए 3.5 लाख रुपये

बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित जोधाडीह मोड़ पर जुडियो शोरूम के पास दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। चंदनकियारी के खमारबेंदी निवासी दिनेश चंद्र झा की बाइक की डिक्की से अज्ञात बदमाश 3.5 लाख रुपये और कई महत्वपूर्ण कागजात से भरा झोला लेकर फरार हो गए। 

पीड़ित के अनुसार उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकाले थे और अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में जोधाडीह मोड़ पर जाम लगा था, जिसके कारण उनकी बाइक की रफ्तार धीमी हो गई। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर बाइक की डिक्की से रुपयों से भरा झोला निकाल लिया।

दिनेश चंद्र झा को घटना की जानकारी तब हुई, जब पास खड़े एक व्यक्ति ने आवाज लगाकर बताया कि दो युवक उनकी बाइक की डिक्की से झोला निकालकर आईटीआई मोड़ की ओर बाइक से भाग गए हैं। इसके बाद वे तुरंत चास थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है, जिसके कारण उन पर काफी कर्ज हो गया था। उसी कर्ज को चुकाने के लिए वे बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले एलआईसी एजेंट के रूप में कार्य करते थे। 

इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान में कुछ भ्रम की स्थिति है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का जल्द पता लगाया जा सके।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

स्वास्थ्य विभाग की अहम पहल, ड्रग टेस्टिंग लैब एवं एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी की स्थापना की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग की अहम पहल, ड्रग टेस्टिंग लैब एवं एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी की स्थापना की तैयारी
Sep 02, 2026, 1:51:00 PM
नर्सिंग कॉलेजों में मानकों के अनुपालन की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने कमेटी गठित कर निरीक्षण का दिया निर्देश
नर्सिंग कॉलेजों में मानकों के अनुपालन की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने कमेटी गठित कर निरीक्षण का दिया निर्देश
Sep 02, 2026, 1:47:00 PM
माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड ने रचा इतिहास
माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड ने रचा इतिहास
Sep 02, 2026, 1:43:00 PM
सड़क किनारे लटक रहे मौत के तार, जिम्मेवार नहीं उठाते फोन, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
सड़क किनारे लटक रहे मौत के तार, जिम्मेवार नहीं उठाते फोन, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
Sep 02, 2026, 1:32:00 PM
दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
Sep 02, 2026, 1:16:00 PM
ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद, विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई
ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद, विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई
Sep 02, 2026, 1:11:00 PM
झारखंड में संक्रमण को लेकर एडवाइजरी, बोकारो सदर अस्पताल तैयार
झारखंड में संक्रमण को लेकर एडवाइजरी, बोकारो सदर अस्पताल तैयार
Sep 02, 2026, 12:47:00 PM
खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर
खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर
Sep 02, 2026, 12:43:00 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
Sep 02, 2026, 12:27:00 PM
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
Sep 02, 2026, 12:20:00 PM