बोकारो: घर के सामने खेल रही थी 6 साल की बच्ची, अचानक हुई गायब

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर से 6 वर्षीय मासूम बच्ची आराध्या उर्फ राधा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। सुबह से बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बोकारो: घर के सामने खेल रही थी 6 साल की बच्ची, अचानक हुई गायब

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर से 6 वर्षीय मासूम बच्ची आराध्या उर्फ राधा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। सुबह से बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई है और बच्ची की तलाश तेज कर दी गई है। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आज़ाद नगर, दीना होटल के पीछे रहने वाली 6 वर्षीय राधा आज सुबह लगभग 11 बजे से लापता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधा अपने घर के बगल में मोहल्ले की एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी। खेल के दौरान दूसरी बच्ची की मां ने उसे आवाज देकर अपने घर बुला लिया। दूसरी बच्ची तो अपने घर चली गई, लेकिन राधा उसके बाद अपने घर वापस नहीं लौटी।

काफी देर तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी (Head Quarter DSP) मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं माराफारी थाना प्रभारी आज़ाद खान भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी राधा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 9140296440 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें।

चंदन सिंह, बोकारो 

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM