बोकारो: दिनदहाड़े मुन्ना यादव के गले से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, DSP-थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2सी, स्ट्रीट-9 स्थित आवास संख्या 1-011 के निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव से रविवार दोपहर बाइक सवार उचक्कों ने चेन छीन ली। घटना दोपहर 2:18 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुन्ना यादव अपने घर से निकलकर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन और सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक की पहचान कर ली गई है। शहर के विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री

Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन

Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला

Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत

Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी

Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी

Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य

Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक

Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव

Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग

Sep 01, 2026, 5:42:00 PM