बोकारो : पेपर लीक, बेरोजगारी और कार्रवाई के विरोध में भाकपा (माले) का हल्ला बोल

बोकारो : पेपर लीक, बेरोजगारी और कार्रवाई के विरोध में भाकपा (माले) का हल्ला बोल

बोकारो : पेपर लीक, बेरोजगारी और कार्रवाई के विरोध में भाकपा (माले) का हल्ला बोल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 20, 2026, 3:09:00 PM

देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को बोकारो में भाकपा (माले) ने विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के निजीकरण, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, बढ़ती बेरोजगारी और आंदोलनरत छात्र-युवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) नेता राजू दुबे ने कहा कि 20 जून से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं की आवाज पर सरकार ने कोई गंभीर पहल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ कठोर रवैया अपनाया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर आघात बताते हुए आंदोलन में शामिल छात्रों पर की गई कार्रवाई की आलोचना की। संगठन का कहना था कि असहमति की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

भाकपा (माले) ने अपने ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। इसके साथ ही सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक और शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर सख्त रोक लगाने तथा आंदोलनरत छात्रों पर की जा रही कार्रवाई समाप्त करने की मांग की गई।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा और देशभर में जनसंगठन इसके समर्थन में अभियान तेज करेंगे।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
Jul 20, 2026, 9:56:00 PM
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
Jul 20, 2026, 9:42:00 PM
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 8:13:00 PM
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026, 8:02:00 PM
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM