बोकारो: चास में खेलों को मिलेगा नया मुकाम, 9.31 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
बोकारो के चास प्रखंड स्थित काला पत्थर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। डीएमएफटी फंड से बनने वाले अत्याधुनिक स्टेडियम का शिलान्यास बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने किया।
बोकारो के चास प्रखंड स्थित काला पत्थर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। डीएमएफटी फंड से बनने वाले अत्याधुनिक स्टेडियम का शिलान्यास बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने किया। पहले चरण में करीब 9.31 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 एकड़ भूमि पर आधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण होगा, जिसे तैयार करने में लगभग 18 माह का समय लगेगा।
इस इनडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, मेडिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया समेत कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, दूसरे चरण में अलग से चिन्हित ढाई एकड़ भूमि पर आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
स्थानीय खिलाड़ियों के लिए यह परियोजना किसी वरदान से कम नहीं होगी। अब उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
चंदन सिंह, बोकारो
Trending News