बोकारो : CBC के पंजीकृत सांस्कृतिक दल ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चलाया जागरूकता अभियान

बोकारो : CBC के पंजीकृत सांस्कृतिक दल ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चलाया जागरूकता अभियान

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद की देखरेख में गीत एवं नाटक प्रभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘डिवाइन’ द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड के भास्की पंचायत अंतर्गत टोडरा गांव में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कलाकारों ने स्वच्छता ही सेवा, एक पेड़ मां के नाम और पोषण अभियान जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर समूह के लीडर हलदर महतो के साथ भारती कुमारी, सुनीता देवी, सुनील कुमार और प्रकाश नायक सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

‘डिवाइन’ कला समूह ने इससे पहले 22 अक्टूबर 2025 को जिले के कसमार प्रखंड के हिसिम पंचायत के डुमर कुदर गांव में भी इसी तरह का जागरूकता अभियान चलाया था। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित से जुड़े संदेशों को सरल और मनोरंजक ढंग से पहुंचाना है।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM