DAV स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने पहुंचा मामला

बोकारो के प्रतिष्ठित डीएवी स्कूल सेक्टर-4 से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका चंदा ठाकुर पर छठी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है।

DAV स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने पहुंचा मामला

बोकारो : बोकारो के प्रतिष्ठित डीएवी स्कूल सेक्टर-4 से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका चंदा ठाकुर पर छठी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र के पिता राम प्रवेश सिंह ने बीएस सिटी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

शिकायत के मुताबिक, 25 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे कक्षा में पढ़ाई के दौरान शिक्षिका ने कथित तौर पर छात्र की पिटाई कर दी

शिकायत के मुताबिक, 25 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे कक्षा में पढ़ाई के दौरान शिक्षिका ने कथित तौर पर छात्र की पिटाई कर दी। पिता का आरोप है कि पिटाई से बच्चे के सिर में सूजन आ गई है और दाहिने कान से सुनाई देना कम हो गया है। इतना ही नहीं, शिक्षिका पर छात्र और उसके माता-पिता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है। पिता के मुताबिक, बच्चे का पहले से ही मस्तिष्क संबंधी इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है, जिसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी दी गई थी।

पीड़ित छात्र के पिता ने उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक और बाल कल्याण समिति सहित संबंधित अधिकारियों से न्याय और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है

पीड़ित छात्र के पिता ने उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक और बाल कल्याण समिति सहित संबंधित अधिकारियों से न्याय और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं पीड़ित के पिता ने कहा प्रिंसिपल के समक्ष शिक्षिका ने मौखिक रूप से माफी मांगी और प्रिंसिपल लिखित आवेदन देने को भी पीड़ित पक्ष को कहां जिसके बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही । फिलहाल इन आरोपों पर स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका का पक्ष सामने आना बाकी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

DAV स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने पहुंचा मामला
DAV स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने पहुंचा मामला
Nov 26, 2026, 8:05:00 PM
जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
Nov 26, 2026, 7:50:00 PM
कांग्रेस पर बरसे BJP अध्यक्ष, कहा- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली संविधान बचाने का कर रही है ढोंग
कांग्रेस पर बरसे BJP अध्यक्ष, कहा- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली संविधान बचाने का कर रही है ढोंग
Nov 26, 2026, 7:30:00 PM
BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Nov 26, 2026, 7:20:00 PM
JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
Nov 26, 2026, 7:09:00 PM
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
Nov 26, 2026, 7:05:00 PM
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
Nov 26, 2026, 6:50:00 PM
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
Nov 26, 2026, 6:35:00 PM
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
Nov 26, 2026, 6:20:00 PM
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
Nov 26, 2026, 6:05:00 PM