गलत नस कटने से हुई महिला की मौत ! जमकर हुआ बवाल, पुलिस कर रही जांच

गलत नस कटने से हुई महिला की मौत ! जमकर हुआ बवाल, पुलिस कर रही जांच

राज्य के बोकारो जिले के चंदनक्यारी इलाके से खबर है। मिली जानकारी के अनुसार एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई महिला की मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि गलत नस कटने के कारण महिला की मौत हुई। मौत के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदनक्यारी अंतर्गत रहने वाली महिला रम्पा स्वर्णकार चास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ईलाज के लिए गयी थी। जहां गलत नस कटने से उसकी हालत खराब हो गयी। जिससे महिला की मौत हो गयी। मृतका के परिजन सनातन पाल ने बताया कि रम्पा स्वर्णकार को चास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कॉपर टी निकालवाने के साथ-साथ बच्चेदानी के ऑपरेशन करना था। जिसको लेकर महिला के परिजन वहां गए थे। रम्पा को गत 27 जून को भर्ती  किया गया था। मरीज की ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। इसके बाद परिजनों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। जैसे ही परिजन अपने मरीज को दूसरे अस्पताल ले गए, वहां बताया गया कि इसका पहले जो ऑपरेशन किया गया था। वह गलत तरीके से किया गया है। जिसमें ऑपरेशन के दौरान गलत नस कट जाने से मरीज की हालत ज्यादा खराब है। मरीज का दोबारा ऑपरेशन करना होगा। 

मिली खबर के अनुसार दोबारा ऑपरेशन के बाद मरीज की चार  से छह घंटे के बाद हालत गंभीर हो गई और तीन जुलाई की रात 10 बजे के करीब मरीज की मौत हो गई। मौत की खबर सामने आने के बाद परिजनों ने इसको लेकर निजी अस्पताल के ऊपर गलत ऑपरेशन से मरीज की मौत होने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल के गेट में अंदर से ताला लगा दिया गया और सभी चिकित्सक अस्पताल से गायब हो गए। इधर हंगामा की खबर मिलने पर चास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की पडताल में जुटी है। 

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM