पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, भूख-प्यास से बेहाल वृद्ध दंपति की मदद को पहुंचीं 3 एंबुलेंस!

बोकारो में खाकी का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसने इंसानियत की मिसाल पेश की है। जिस उम्र में बुजुर्ग माता-पिता को अपनों के सहारे की जरूरत होती है, उसी उम्र में एक वृद्ध दंपति अपने घर में असहाय हालत में पड़े मिले।

पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, भूख-प्यास से बेहाल वृद्ध दंपति की मदद को पहुंचीं 3 एंबुलेंस!

बोकारो : बोकारो में खाकी का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसने इंसानियत की मिसाल पेश की है। जिस उम्र में बुजुर्ग माता-पिता को अपनों के सहारे की जरूरत होती है, उसी उम्र में एक वृद्ध दंपति अपने घर में असहाय हालत में पड़े मिले। मामला माराफारी थाना क्षेत्र के गेमन कॉलोनी का है। यहां भगवान सिंह और उनकी पत्नी नीतू देवी कई दिनों से कथित तौर पर भूखे-प्यासे और गंभीर हालत में थे।

सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी

आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के निर्देश पर तत्काल मदद की व्यवस्था की गई। मौके पर तीन एंबुलेंस पहुंचीं। माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बुजुर्गों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

दंपति के दो बेटे हैं, एक बेटा बहुत सालों से अलग रहता है - स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दंपति के दो बेटे हैं, एक बेटा बहुत सालों से अलग रहता है और एक बेटा नशेड़ी प्रवृत्ति का है जो रहता तो साथ में है लेकिन मां-बाप को मारता पीटता भी है और उनका कोई देखभाल नहीं करता है, फिलहाल वह घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। यह घटना जहां रिश्तों और जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े करती है, वहीं बोकारो पुलिस की संवेदनशीलता ने इंसानियत का संदेश दिया है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM