साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ला में 17 अक्टूबर को हुई इस घटना के आरोपी राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ला में 17 अक्टूबर को हुई इस घटना के आरोपी राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस से भरी मैगजीन और एक खाली मैगजीन बरामद की गई है। 

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और मैगजीन बरामद की थी

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद बोकारो एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और मैगजीन बरामद की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। 

23 अक्टूबर को आरोपी राजेश कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया

इसी बीच 23 अक्टूबर को आरोपी राजेश कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार रखने और संबंधित मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। इस घटना ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली और पूरे इलाके को झकझोर दिया।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
Oct 27, 2026, 3:40:00 PM
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 3:23:00 PM
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Oct 27, 2026, 3:05:00 PM
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 2:27:00 PM
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
Oct 27, 2026, 2:17:00 PM
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
Oct 27, 2026, 2:16:00 PM
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
Oct 27, 2026, 1:55:00 PM
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM