दानापुर में गरजे योगीः RJD-कांग्रेस में सिर्फ परिवार का कल्याण किया, कहा- UP में माफिया जहान्नुम की यात्रा पर हैं

पटना के दानापुर में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के नामांकन में पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'RJD-कांग्रेस में सिर्फ परिवार कल्याण है। हमारा परिवार आप सब लोग हैं।

Danapur

पटना के दानापुर में गुरुवार को एक बड़ा राजनीतिक माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, “राजद और कांग्रेस में सिर्फ परिवार कल्याण है, जनता कल्याण नहीं। हमारा परिवार आप सब लोग हैं।” उन्होंने कहा कि यूपी में माफिया और अपराधियों का अंत हो चुका है — “जो कभी सत्ता के संरक्षण में पलते थे, आज वो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं।” योगी ने कहा कि यूपी में जिन लोगों ने अराजकता फैलाई थी, उनकी संपत्तियां जब्त कर गरीबों के लिए मकान बनाए जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बिहार और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक रिश्तों का ज़िक्र करते हुए कहा, “यह संबंध केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि आत्मा और संस्कृति का संबंध है। यह रिश्ता उतना ही अटूट है जितना भगवान राम और माता जानकी का।” उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी की एक साझा विरासत है और दोनों राज्यों ने मिलकर देश की संस्कृति और सभ्यता को दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए ताकि विकास की गति और तेज हो सके। उन्होंने कहा, “जो कार्य पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने किया है, उसे और आगे बढ़ाने के लिए बिहार को एक बार फिर डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।”

योगी ने राजद शासन के दिनों को याद दिलाते हुए कहा, “1990 से 2005 तक बिहार का जंगलराज और परिवारवाद कौन नहीं जानता। उस दौर में बिहार की पहचान अपराध और भय के साथ जुड़ गई थी।” उन्होंने कहा कि एनडीए ने पिछले दो दशकों में बिहार को उस अराजकता और कलंक से मुक्त किया है।

अपने भाषण के अंत में योगी आदित्यनाथ ने जनता से आह्वान किया कि वे बिहार के विकास और सुशासन के लिए एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन दें। उन्होंने कहा, “बिहार और यूपी की साझी विरासत को मजबूत करने का समय आ गया है। हम सब मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

सभा के दौरान माहौल जोशीला रहा और “जय श्री राम” व “योगी-योगी” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM