हम घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र के साथ अपनी प्रतिबद्धता सामने लाते हैं : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Delip jaishwal

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और दमखम के साथ एनडीए के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान किया।  

‎इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से एनडीए के “संकल्प पत्र” से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में बिहार के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, महिला उत्थान, रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति के ठोस रोडमैप को स्पष्ट किया गया है।

‎उन्होंने कहा, "यह संकल्प पत्र केवल वादों का संग्रह नहीं, बल्कि हर वर्ग के कल्याण और विकसित बिहार के निर्माण का ठोस संकल्प है। एनडीए की यह प्रतिबद्धता बिहार को आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए युग में ले जाएगी।"

‎उन्होंने कहा कि हम घोषणा पत्र नहीं, संकल्प पत्र के जरिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के सामने आते हैं और उन योजनाओं को पूरा करते हैं। यह परिकल्पना नहीं, हमारी प्रतिबद्धता होती है।

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने इसके बाद औराई पहुंचे।  मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र के जजुआर हाई स्कूल मैदान में आयोजित “विशाल जनसभा” में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया।  इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा वर्चुअली जुड़े रहे। 

‎एनडीए समर्थित प्रत्याशियों औराई से भाजपा प्रत्याशी  रमा निषाद  एवं गायघाट से जद(यू) प्रत्याशी  कोमल सिंह के पक्ष में  आयोजित इस जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह जनसैलाब का आशीर्वाद ही एनडीए की विजय का संकेत है! 

‎उन्होंने लोगो से एनडीए  समर्थित सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि जन जन की पुकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में एकजुट है। जनता-जनार्दन के इस अपार स्नेह और आशीर्वाद से एनडीए का संकल्प और भी मजबूत हुआ है।

‎उन्होंन दावा करते हुए कहा कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण प्रगति के संकल्प के साथ बिहार की जनता एनडीए के साथ है और इस बार एनडीए रिकॉर्ड सीट के साथ सत्ता में आएगी। 

‎इधर, भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के औराई पहुंचने पर विधायक रामसूरत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM