विजय चौधरी बोले- नीतीश कुमार ही फिर से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव की दोनों चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी और कौन बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा

Nitish Kumar

बिहार विधानसभा चुनाव की दोनों चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी और कौन बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। हालांकि नतीजों से पहले ही दोनों गठबंधनों के नेता सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं।

बिहार में मौजूदा सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ है, जो बिहार की लोकतांत्रिक परिपक्वता को दर्शाता है। 

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद सबसे पहले महावीर मंदिर, गुरुद्वारा और मजार जाकर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया तथा बिहार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विजय चौधरी ने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ लोगों द्वारा चुनावी प्रक्रिया को दूषित करने की कोशिश की गई थी, लेकिन पारदर्शी कार्यशैली और प्रशासनिक सतर्कता के कारण चुनाव निर्विघ्न संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने नई मतदाता सूची को लेकर पारदर्शिता बरती और सभी को अवसर दिया कि अगर किसी का नाम छूट गया है तो बताया जाए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी तब विपक्ष ने तरह-तरह के आरोप लगाए, लेकिन अब वे भी समझ गए हैं कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष रही।

उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता अब अधिक जागरूक हो चुके हैं और अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनना जानते हैं। एक्जिट पोल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर एनडीए आगे दिख रही है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जनता ने सराहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और जेडीयू पहले की तरह जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम पहली पार्टी थे तब भी स्वीकारा था जब तीसरी पार्टी बने तब भी स्वीकारा है। अब अगर बड़ी पार्टी एक्जिट पोल में पता चलता है तो कोई आश्चर्यचकित होने की बात नहीं है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM