'वंदे मातरम्' भारत की आत्मा का स्वरः अमित शाह ने पटना में मनाए 150 साल, पूर्णिया में करेंगे रोड शो और जनसभाएँ

पटना से बड़ी खबर — राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Amit Shah

पटना से बड़ी खबर — राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ को देश की आज़ादी का राष्ट्रीय उदघोष बताते हुए कहा कि इस गीत ने हमेशा देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित की है। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल एक रचना नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पूरे देश को एक सूत्र में बाँधा।

इससे पहले अमित शाह ने X पर भी पोस्ट करते हुए लिखा — ‘वंदे मातरम् केवल शब्दों का संग्रह नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है। इस गीत ने क्रांतिकारियों के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण, गर्व और बलिदान की भावना जगाई।’

कार्यक्रम के बाद अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। आज उनका जमुई, भागलपुर और पूर्णिया में जनसभाओं का कार्यक्रम है।

पूर्णिया में अमित शाह एक भव्य रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो आर.एन. साह चौक स्थित वीर सिंह स्मारक से शुरू होकर लखन लाल चौक, खीरु चौक होते हुए आस्था मंदिर तक जाएगा। वहाँ गृहमंत्री पूजा-अर्चना करेंगे और फिर भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे।

रोड शो में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM