केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बोले - सम्राट चौधरी आए तो अपराधियों की खैर नहीं...

बिहार की सियासत में इस समय सबसे अधिक चर्चा गृह विभाग के जिम्मे को लेकर हो रही है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में यह महत्वपूर्ण विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा है

Satis Chandar dubey

बिहार की सियासत में इस समय सबसे अधिक चर्चा गृह विभाग के जिम्मे को लेकर हो रही है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में यह महत्वपूर्ण विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट कर दिया कि एनडीए सरकार के भीतर किसी तरह का विवाद या असहमति नहीं है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले भी मजबूत थी और अब सम्राट चौधरी के आने के बाद अपराधियों के लिए जगह और भी कम हो जाएगी।

सतीश चंद्र दुबे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि "यह कोई सवाल नहीं है कि गृह मंत्रालय किसे मिला। 2005 से ही बिहार में कानून का राज कायम हुआ है। एनडीए की सरकार आई और अपराध पर नकेल कसी गई। लेकिन अब जब सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने हैं, तो अपराधियों को बिहार छोड़ देना होगा, नहीं तो अपराध छोड़ना होगा।"।

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई अपराधी पहले छिटपुट घटनाओं को अंजाम भी दे देता था, तो अब वह भी मुश्किल होगा। बिहार सरकार और गृह विभाग दोनों ऐसे तत्वों को सलटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके अनुसार, नए गृह मंत्री के कामकाज और सख्त छवि से अपराधियों में पहले ही भय का माहौल बन चुका है

केंद्रीय मंत्री ने यह दावा भी किया कि एनडीए में गृह मंत्रालय को लेकर कोई भी अंतर्विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जदयू और अन्य सहयोगी दल पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर सरकार चला रहे हैं। दुबे ने कहा, "एनडीए में कोई बवाल नहीं है। हम सब एक टीम की तरह काम कर रहे हैं और जनता के विकास व सुरक्षा के लिए समर्पित हैं।" उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन के भीतर कलह का भ्रम फैलाना विपक्ष की पुरानी आदत है, लेकिन इस बार भी उनकी ये कोशिशें नाकाम होंगी

Trending News

पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM