बिहार में मंगलराज से जंगलराज की वापसी चाहता है महागठबंधन: अनुराग सिंह ठाकुर

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में बिहार में सुशासन व जनकल्याण की सरकार देने का कम किया है।

अनुराग ठाकुर

बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हिमाचल की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पाँचवी बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत आज बेतिया में व रक्सौल में पार्टी के सम्मानित प्रत्याशियों की नामांकन सभा में कहा कि आरजेडी वि उनका महागठबंधन बिहार में बिहार में मंगलराज से जंगलराज की वापसी चाहता है और बिहार में जब जब आरजेडी की सरकार आई है इन्होंने सिर्फ़ तबाही लाई है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपस्थित जनता से एनडीए पप्रत्याशी को भारी मतों से जिताने v फिर सुशासन की सरकार बनाने का निवेदन किया। 

 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में बिहार में सुशासन व जनकल्याण की सरकार देने का कम किया है। लेकिन बिहार की जनता यह जानती है कि जब जब राजद आयी है तब तब तबाही लायी है। जब 2005 में हमारी सरकार आई और नीतीश जी मुख्यमंत्री बने तो हमने सबसे पहला का यह किया कि लालू प्रसाद व राबड़ी देवी जी की  छत्रछाया में पल रहे जंगलराज के सारे आदमखोर जानवरों को जेल के अंदर डाल दिया। कुछ लोग बिहार को मंगलराज से वापस जंगलराज की तरफ ले जाने का षड्यंत्र रच रहे हैं । सवाल यह है कि क्या हम बिहार को वापस उसी खौफनाक लालटेन युग में ले जाने की इजाजत दे सकते हैं, जहाँ बहु बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी,  नर संहारों का दौर चला करता था, अपहरण और अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त था।जंगलराज के जमाने में जब बिहार में बिजली कटती थी, तो ऐसे कटती थी ऐसे कटती थी कि कई दिन, कई सप्ताह और यहाँ तक की कई महीनों तक आती ही नहीं थी । ऐसा लालूजी इसलिए करते थे ताकि बिहार में कोई पढ़े नहीं, कोई उद्योग धंधा नहीं लगे, व्यापार नहीं हो क्योंकि अँधेरेगर्दी और दहशतगर्दी ही राजद का पहचान रहा है”

 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” आज यह बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहे हैं ।

यह क्या रोजगार देंगे ? इनसे कोई पूछे कि रेलवे में नौकरी देने के एवज में लालूजी ने बिहार और देश के कितने गरीब युवाओं से उनका जमीन जमीन हड़पा ।लालू प्रसाद यादव के परिवार का इतिहास रहा है जहाँ जब कभी भी मौक़ा मिले जानवर से लेकर आदमी तक सबका हिस्सा खा जाओ ।तेजस्वी बताएं कि लालूजी इस करप्शन में उनकी कितनी हिस्सेदारी थी । गरीब गुरबों, पिछड़ों की बात करने वाले इस परिवार ने दरअसल गरीब गुरबों और पिछड़ों को ठगा ही है। इन्होंने बिहार के तीन पीढ़ी को बर्बाद किया है और बिहार को इन्होंने सौ साल पीछे धकेल दिया । मगर इन्हें इस बात का ना कोई अफ़सोस न कोई ग्लानि और न इन्होंने इस पाप के लिए माफ़ी माँगी है ।अगर बिहार को बचाना है, अगर आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है तो हमें राजद जैसे अराजक और कांग्रेस जैसे करप्ट पार्टी से बिहार को बचाना पड़ेगा”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा”1-लालटेन राज में महिलाओं को सबसे ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ी, क्योंकि सड़कों का हाल खराब था, पुल-पुलिया नहीं बनते थे, बाढ़ के समय गर्भवती महिलाएं अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती थीं। इलाज की सुविधाएं न के बराबर थीं और अराजकता का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा। डबल इंजन की सरकार के आने के बाद बिहार में कानून का राज लौटा है और यही वजह है कि आज लड़कियां बेखौफ होकर बाहर निकल रही हैं, सेना और पुलिस तक में अपनी जगह बना रही हैं। इसलिए आज हम सबको मिलकर ये प्रण करना है कि अब बिहार को फिर कभी उस अंधेरे में नहीं जाने देंगे। अपने बच्चों को बर्बाद होने से बचाने का यही रास्ता है। आरजेडी के शासनकाल में बिहार में सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर ही हुए। हत्याएं, फिरौती, बलात्कार आम बात थी। महिलाएं घर से निकलने से डरती थीं। आज भी वही मानसिकता इन दलों में देखी जा सकती है। आरजेडी को हटाने और बार-बार हराने में बिहार की आप सभी महिलाओं की बड़ी भूमिका रही है। इसीलिए, आरजेडी हो या कांग्रेस, ये लोग आज सबसे ज्यादा महिलाओं के प्रति बौखलाए हुए हैं”

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM