भाजपा सरकार ने धरातल पर काम कर दिखाया, जबकि विपक्ष आज भी जुमलों के सहारे राजनीति कर रहा है

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन ने कहा कि हमने जो कहा, वो किया। 20 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन हमने 50 लाख से अधिक रोजगार सृजित कर दिखाया। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड

Nitin Naveen

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन ने कहा कि हमने जो कहा, वो किया। 20 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन हमने 50 लाख से अधिक रोजगार सृजित कर दिखाया। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड ही हमारी साख है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव यथार्थ बनाम कल्पना का है। पिछले दो दशकों में राज्य और देश में जो काम हुए हैं, वे जनता के सामने हैं। चाहे सड़क, बिजली, शिक्षा या रोजगार की बात हो  हर क्षेत्र में ठोस बदलाव देखने को मिला है। वहीं, विपक्ष की सरकारें वादों तक ही सीमित रहीं और जनता को केवल झूठे सपनों में उलझाए रखा।

 नवीन ने आगे कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है, नीतीश हैं तो यक़ीन है  यही आज के विकास पथ का मूल मंत्र है। सरकार की हर योजना में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करना, और गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार  यह सब इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार हर कदम पर जनहित के साथ खड़ी है।

उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि उनका घोषणापत्र केवल वादों और जुमलों का पुलिंदा है, जबकि हमारी प्राथमिकता जनता के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है। अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई है।।

 नितिन नवीन ने आगामी 2 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रोड शो की तैयारियों का निरीक्षण किया और बताया कि यह ऐतिहासिक रोड शो दिनकर गोलंबर से नाला रोड होते हुए उद्योग भवन तक आयोजित होगा। उन्होंने पटना वासियों से आग्रह किया कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करें।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM