विधानसभा का सत्र एक से पांच दिसंबर तक, नवनिर्वाचित विधायकों का होगा शपथ ग्रहण

बिहार की नई सरकार के गठन के बाद अब राज्य में विधायी गतिविधियों की रफ्तार तेज होने जा रही है। सरकार ने घोषणा की है कि राज्य विधानसभा का सत्र एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Bihar Election

बिहार की नई सरकार के गठन के बाद अब राज्य में विधायी गतिविधियों की रफ्तार तेज होने जा रही है। सरकार ने घोषणा की है कि राज्य विधानसभा का सत्र एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नए विधायकों का शपथ ग्रहण, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण और सरकार द्वारा विभिन्न विधायी कार्यों की शुरुआत जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल होंगे। इस सत्र को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हालिया चुनावों के बाद पहली बार सभी नवनिर्वाचित विधायक सदन में एक साथ नजर आएंगे और नई सरकार के नीति-निर्माण का खाका भी इसी सत्र से सामने आएगा

सत्र का शुभारंभ 1 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण से होगा। विधानसभा सचिवालय ने तैयारी पूरी कर ली है। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में संपन्न होगी, जिन्हें राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया गया है। जेडीयू के तरफ से सबसे वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे और नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण का यह अवसर इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि कई नए चेहरे सदन में पहुंचे हैं, जबकि कई अनुभवी विधायकों ने भी अपनी जीत दोहराई है। इस बार सदन में युवाओं की संख्या बढ़ी है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि नीति निर्माण में नए दृष्टिकोण और ऊर्जा का समावेश होगा। विभिन्न दलों के विधायक अपने-अपने राजनीतिक एजेंडे के साथ सदन में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद आने वाले पांच वर्षों की राजनीतिक दिशा तय होगी।

इसके बाद को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित है। स्पीकर का पद किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वे सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करते हैं, बहस और चर्चा को उचित दिशा देते हैं और सदन में अनुशासन बनाकर रखते हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि सत्तापक्ष किसे स्पीकर के रूप में प्रस्तुत करेगा और विपक्ष की क्या रणनीति होगी।

Trending News

स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM