तेजस्वी की बेटी के पास 31 लाख, बेटे के नाम 9 लाख; जानें पत्नी राजश्री की संपत्ति कितनी

बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह विधायक तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपने हलफनामा में संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। ते

तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह विधायक तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपने हलफनामा में संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। तेजस्वी यादव के पास कुल 6 करोड़ 12 लाख 48 हजार 877 रुपया है। वहीं पत्नी राजश्री के पास 59 लाख 69 हजार 286 रुपए और बेटी कात्यायनी आयरिश यादव के पास 31 लाख 70 हजार 649 रुपए, पुत्र ईराज लालू यादव के पास 8 लाख 99 हजार की संपत्ति दर्शायी गई है। इसके अलावा खरीद बिक्री में 34 लाख 60 हजार 200 रुपए है।

तेजस्वी के पास 17 लाख 13 हजार का आभूषण हैं, वही पत्नी राजश्री के पास 41 लाख 11 हजार 2 रुपए के अलावा 2 किलो चांदी जिसकी कीमत 1 लाख 70 हजार रुपए का है। वहीं बेटी कात्यायनीय आयरिश यादव के पास 17 लाख 13 रुपए का सोना एवं 85 हजार रुपए का चांदी, इराज लालू यादव के पास 8 लाख 56,500 रुपए का सोना एवं 42,500 रुपए का चांदी का आभूषण है।

संयुक्त खाते की बात करें तो एचडीएफसी बैंक में तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी के नाम पर एक करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए का लोन, दूसरा लोन 54 लाख 20 हजार 29 रुपए का है। वह इनकम टैक्स में एक करोड़ 98 हजार का अपील चल रहा है। तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए हल्फनामा में वर्ष 2020 से 25 तक का भी ब्यौरा दिया है। जिसमें वर्ष 2020-21 में 2 लाख 14 हजार 350 रुपए, वर्ष 2021-22 में 3 लाख 76 हजार 90 रुपए, वर्ष 2022-23 में 4 लाख 74 हजार 370 रुपए, वर्ष 2023-24 में 7 लाख 12 हजार 010 रुपए, 2024-25 में 11 लाख 46 हजार 610 रुपए का आंकड़ा दिया है। वहीं प्राथमिकी दर्ज की बात करें तो तेजस्वी यादव पर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र के विभिन्न थाने में 22 मामले दर्ज हैं।

जिसमें पटना के कोतवाली थाना में चार, सचिवालय थाना में दो, वैशाली सदर थाना में एक, महाराष्ट्र में एक, शाहजहांपुर में एक, सिंघवारा में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सीबीआई, ईडी एवं दिल्ली के न्यायालय में मामले दर्ज हैं। जिसमें कई मामले में सुनवाई चल रही है। तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता नौवीं पास है। तेजस्वी यादव के पास अपने नाम से एक भी वाहन नहीं है। तेजस्वी ने अपने आए का श्रोत में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दिखाया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM