जन्मदिन पर प्रचार के दौरान बिहार के लोगों से तेजस्वी यादव का वादा, रिटर्न गिफ्ट मिलेगा 14 के बाद

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है. रोहतास में महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने रोहतास जिले के तीन विधानसभा सीटों पर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया

तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है. रोहतास में महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने रोहतास जिले के तीन विधानसभा सीटों पर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनाइये, फिर जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट दूंगा।

चुनाव प्रचार अभियान को लेकर हैलीकॉप्टर पर सवार होकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज काराकाट, सासाराम और डेहरी विधानसभा सीट के प्रचार के लिए पहुंचे. अपने जन्मदिन पर उन्होंने मंच पर केक भी काटा. इस दौरान उनके समर्थक हाथ में 'हैप्पी बर्थडे' लिखा हुआ पोस्टर भी लेकर पहुंचे.

तेजस्वी ने काराकाट के माले के प्रत्याशी अरुण कुमार के लिए वोट मांगा तो सासाराम विधानसभा में आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र शाह के लिए और डेहरी विधानसभा में अपने प्रत्याशी गुड्डू चंद्रवंशी के लिए वोट मांगा. उन्होंने लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की.

जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस बेईमान सरकार को बदल देना है, तभी बिहार में माई-बहन मान योजना लागू होगी और 14 जनवरी को बिहार के सभी महिलाओं के खाते में तीस तीस हजार रुपए खटाखट भेज दिया जाएगा. वहीं गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये कर दी जाएगी. पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा. यह सब तभी संभव होगा जब आप लोग एक बार तेजस्वी यादव को मौका देंगे.

आरजेडी नेता ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते हैं जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार में सरकारी नौकरी दी जाएगी. वहीं खेती करने वालों किसानों को बिजली मुफ्त दी जाएगी. तेजस्वी ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है और आप लोग मुझे देखने-सुनने आए हैं. सरकार बनाइये, 14 नवंबर के बाद जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट भी देंगे.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM