PM मोदी पर तेजस्वी का तंज, बोले- बाहुबलियों के लिए प्रचार किया, सारी फोर्स BJP शासित राज्यों से क्यों बुलाई

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पूर्व डिप्टी सीएम और राघोपुर से राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पूर्व डिप्टी सीएम और राघोपुर से राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि हम लोग विकास की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कट्टे की बात कर रहे। पता नहीं वो कौन सी वेब सीरीज देख रहे हैं। 

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम ने बिहार के आपराधिक छवि के लोगों के साथ मंच साझा किया। क्या प्रधानमंत्री को उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, अनंत सिंह, राज बल्लभ साधु-महात्मा लगते हैं? सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा का विशेष पास बनवाकर हवाई अड्डे पर बुलाकर उन्होंने पीठ ठोंकी है

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार नहीं दिखा? चुनाव में पीएम नकारात्मक बातें बोले, केवल जुमलेबाजी और गाना गाए। अपराधी के साथ मंच साझा किये। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि चुनाव आयोग बताये, समस्तीपुर में पर्चियां कहां से आई। सत्ता में बैठे लोग घबराये हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह पटना में अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

उन्होने कहा कि चुनाव आयोग पहले चरण के मतदान के 4 दिन बाद भी आंकड़े सार्वजनिक नहीं किये कि कितने महिला और पुरुषों ने मतदान किया। यह मजाक है। तकनीक के इस युग में ये हाल है। भाजपा के पाप को आयोग धो रहा है, लेकिन आयोग मर चुका है। मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद हो जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों से 208 कंपनी पुलिस फोर्स मंगाये गये हैँ। यह गंभीर सवाल है कि झारखंड, बंगाल, कर्नाटक, तामिलनाडु, केरल से क्यों नहीं फोर्स मंगवाए। 68 फीसदी पुलिस पर्यवेक्षक भाजपा शासित राज्यों से है। इसलिए गृह मंत्री डेरा जमाये हुए हैँ। धनबल, छल, कपट हो रहा है। बिहारी बाहरी को कब्ज़ा जमाने नहीं देगा। इस बार करारा जवाब मिलेगा।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM