तेजस्वी बोले-काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा, नीतीश सरकार जा रही, 14 नवंबर को महागठबंधन सरकार आ रही

पटना में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है

Tejashwi yadav

पटना में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है। उन्होंने सबसे पहले महागठबंधन के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

तेजस्वी यादव ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद उन्हें जो प्रतिक्रियाएँ और सूचनाएँ मिली हैं, वे बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा कि “1995 के बाद इतनी मजबूत प्रतिक्रिया हमने कभी नहीं देखी। इस बार जनता ने भारी मतदान कर वर्तमान सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश दिया है। अब बदलाव तय है और किसी भी तरह की गुंजाइश नहीं बची है।”

उन्होंने दावा किया कि 2020 के मुकाबले 72 लाख अधिक वोट इस बार परिवर्तन के पक्ष में पड़े हैं। तेजस्वी ने कहा कि “लोग अब पूरी तरह बदलाव चाहते हैं। इस बार बिहार में नई शुरुआत होने जा रही है।”

तेजस्वी ने आगे कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 14 तारीख को नतीजे आएंगे और 18 तारीख को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने भाजपा और एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनके पसीने छूट रहे हैं, वे बौखलाहट और बेचैनी में हैं।”

उन्होंने एग्जिट पोल्स को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। तेजस्वी ने कहा कि “कल जब मतदान जारी था, तभी एग्जिट पोल आने लगे। यह बेहद अनुचित और संदिग्ध है। हम न किसी खुशफहमी में हैं, न गलतफहमी में। ये सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए जारी किए गए हैं, ताकि चुनाव में लगे अधिकारी प्रभावित हों।”

अंत में तेजस्वी यादव ने भरोसा जताया कि इस बार बिहार की जनता ने परिवर्तन का फैसला सुनाया है और आने वाला परिणाम इसका प्रमाण होगा।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM