चुनावी सभा करने पहुंचे तेजप्रताप यादव की फजीहत, RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाए

बिहार के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे तेज प्रताप यादव को भारी फजीहत झेलना पड़ी। यहां RJD समर्थकों ने तेज प्रताप के सामने 'लालटेन छाप जिंदाबाद', 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए।

Tej Pratap

बिहार के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे तेज प्रताप यादव को भारी फजीहत झेलना पड़ी। यहां RJD समर्थकों ने तेज प्रताप के सामने 'लालटेन छाप जिंदाबाद', 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए। आक्रोशित समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को कुछ दूर तक खदेड़ कर भगाया। इतना ही नहीं, काफिले पर पत्थरबाजी भी की।

बता दें कि यह घटना महनार के चुनावी मैदान से तेज प्रताप यादव के निकलने के तुरंत बाद हुई। तेज प्रताप यादव महनार विधानसभा क्षेत्र के हीरानंद उच्च विद्यालय के प्रांगण में जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के लिए वोट मांगने और जनसभा करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने बुधवार शाम 5 बजे से लेकर 6 के आसपास तक सभा को संबोधित किया। वह हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे लेकिन समय ज्यादा होने के कारण हेलीकॉप्टर तेज प्रताप को उतार कर फिर उड़ान भर लिया। इसके बाद तेज प्रताप सड़क के रास्ते से ही सभा स्थल पहुंचे और गाड़ी से ही अपने क्षेत्र महुआ के लिए निकल रहे थे, इसी दौरान RJD के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और जमकर विरोध किया।

इस पूरी घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने बताया कि जनसभा के दौरान हम लोगों को कुछ दिक्कत नहीं हुई। लेकिन सभा करके लौट रहे थे तब राजद के चार-पांच गुंडों द्वारा हम लोगों के गाड़ी के ऊपर पत्थर फेंके गए और नारेबाजी की गई।

जय सिंह राठौर ने पूरा आरोप यहां के RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह पर लगाया है। उन्होंने साजिश की तरह घटना को अंजाम देने का बात कही है। जय सिंह ने आरोप लगाया, ''रविंद्र सिंह ने 15-16 करोड रुपये में टिकट खरीदा है और 5-6 करोड़ रुपये चुनाव में खर्च करेंगे। लोगों को पैसा और दारू देंगे फिर जीत नहीं होगी तो इसी तरीके के हमला करवाएंगे। ये लोग जंगल राज स्थापित करना चाहते हैं लेकिन ऐसा होगा नहीं, जनता सब जान चुकी है। 

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM