दादी की तस्वीर और गुरु को साथ लेकर नामांकन करने पहुंचे तेजप्रताप यादव, बोले- मुझे सिर्फ जनता से मतलब

Tej Pratap

Tej Pratap

जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव आज महुआ विधानसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे. पर सबसे रोचक बात ये रही है कि नामांकन करने अपने माता-पिता नहीं बल्कि अपनी दादी मरछिया देवी की तस्वीर लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये हमारी दादी हैं, ये हमारे साथ हैं. मां मरछिया को हम अपने साथ लेकर जा रहे हैं. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव के बड़े बटे और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव महुआ से ल ठोंक रहे हैं. उन्होंने अपना अलग दल जनशक्ति जनता दल बनाया है.

तेज प्रताप अपनी दादी का आशीर्वाद लेकर महुआ सीट से नामांकन भरने पहुंचे तो सबकी निगाहें उन पर टिक गईं. तेज प्रताप ने दादी की फोटो हाथ में ली हुई थी. उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता सब मेरे साथ में हैं. साथ ही तस्वीर दिखते हुए कहा कि ये हमारी दादी हैं, दादी भी हमारे साथ हैं. तेज प्रताप ने कहा कि मेरी दादी मुझे सबसे प्यारी है. मेरे गुरु भी वृंदावन से मेरे साथ यहां हैं

तेज प्रताप ने कहा कि दादी सरर्वोपरि हैं, इसीलिए उनका आशीर्वाद साथ लेकर नामांकन करने आए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वृंजदावन से आए गुरु भी उनके साथ मौजूद हैं. तेज प्रताप ने कहा कि महुआ के लोग उनको पुकार रहे हैं, इसीलिए वह वहां जा रहे हैं.

विपक्ष की चुनौती पर तेज प्रताप ने कहा कि जब मां-बाप, गुरु और दादी का आशीर्वाद हो तो कोई चुनौती सामने नहीं टिक सकती. मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या माता-पिता का आशीर्वाद लेने जाएंगे तो उन्होंने दादी का फोटो दिखाते हुए कहा कि देखिए मां से आशीर्वाद ले लिया है.


Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM