राघोपुर में तेजप्रताप की चुनौती: “एक नहीं, दो जगह हेलीकॉप्टर उतारूंगा”, भाई तेजस्वी के खिलाफ दिखाया तेवर

महुआ से चुनाव मैदान में उतरे तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार, राहुल गांधी और महुआ विधायक पर तीखा हमला बोला.

Tej Pratap

महुआ से चुनाव मैदान में उतरे तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार, राहुल गांधी और महुआ विधायक पर तीखा हमला बोला. तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश का पीएम मोदी के साथ न दिखना उनका मामला है, जबकि राहुल गांधी को उन्होंने 'रसोइया' बताते हुए तंज कसा कि वे देश चलाने की बजाय मछली पकड़ने में लगे हैं.

चुनावी क्षेत्र का दौरा करने के बाद तेजप्रताप ने मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर भी प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी को 'रसोइया' बताया. तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर को लेकर कहा कि वह वहां दो जगह हेलीकॉप्टर उतारेंगे.

जब तेजप्रताप से पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब नजर क्यों नहीं आते, तो उन्होंने कहा, "अब नहीं दिखते हैं तो उनका मैटर है, उनका पार्टी का मामला है, इसमें हम क्या बोल सकते हैं." उन्होंने यह भी कहा, "अगर नीतीश कुमार किनारे किए जा रहे हैं तो वह उनका अंदरूनी मामला है, हम इसमें कुछ नहीं बोल सकते."

महुआ सीट से अपनी उम्मीदवारी पर बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा, "कल वो महुआ गए थे, और वहां जनता पर लाठीचार्ज करवाया गया. वीडियो जगजाहिर है कि किस तरह गरीब जनता को पीटा गया. ये लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं और उसी जनता को पिटवा रहे हैं." तेजप्रताप ने राघोपुर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वहां उनके प्रोग्राम होते हैं और वह राघोपुर में एक नहीं, बल्कि दो जगह हेलीकॉप्टर उतारेंगे.

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए तेजप्रताप ने कहा, "राहुल गांधी का काम है मोटरसाइकिल चलाना, फटफटी चलाना और मछलियां पकड़ना. ऐसे में देश अंधकार में चला जाएगा. रोजगार की बात करते हैं, लेकिन रोजगार कहीं मिल नहीं रहा." उन्होंने आगे कहा, "मछली पकड़ने दीजिए उन्हें, वही उनका माहौल है. असल में उन्हें रसोइया होना चाहिए था, नेतागिरी में कहां आ गए."

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM