बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर सख्ती: नहीं मिलेंगी खास सुविधाएं, मुलाकात पर पूरी तरह रोक

मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोप में पटना के बेऊर जेल में विशेष सुरक्षा में रखा गया है

Anant singh

मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोप में पटना के बेऊर जेल में विशेष सुरक्षा में रखा गया है। उन्हें शनिवार आधी रात गिरफ्तार किया गया था और रविवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। जेल में अनंत सिंह से मुलाकात पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

जेल के एक अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल मैनुअल के अनुसार उच्च श्रेणी बंदी की श्रेणी में नहीं आते हैं। इसलिए उन्हें उच्च श्रेणी बंदी के तहत मिलने वाली विशेष सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी।

अधिकारी का कहना है कि अनंत सिंह को एक पूर्व विधायक के तौर पर सरकार के जेल मैनुअल के अनुसार ही सुविधाएं मिलेंगी, कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी।

जेल मैनुअल के अनुसार, रविवार रात उन्हें खाने में सब्जी-रोटी दी गई। सोमवार सुबह उनकी दिनचर्या की शुरुआत चाय से हुई। जेल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें उच्च श्रेणी बंदी को मिलने वाले 2 सेवादार उपलब्ध कराए गए हैं, जो उनके लिए खाना बनाने और अन्य दैनिक कार्यों में मदद करेंगे।

सोमवार सुबह उनकी मेडिकल जांच भी की गई थी, जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और पल्स सहित सभी सामान्य जांचें सामान्य पाई गईं। जेल में रहने के कारण उनके चुनाव परिणामों पर क्या असर पड़ेगा, यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM