मोहनियां सीट से तेजस्वी यादव को झटका: श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

कैमूर के मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी श्वेता सुमन के नामांकन रद्द हो गया है।

तेजस्वी यादव

कैमूर के मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द हो गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर नामांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। आयोग की जांच के बाद नामांकन खारिज कर दिया गया। इससे राजद को बड़ा झटका लगा है।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि श्वेता सुमन ने वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने नामांकन पत्र में स्थायी पता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का दर्शाया था। वहीं, वर्ष 2025 के इस चुनाव में उन्होंने खुद को बिहार की निवासी बताते हुए नामांकन दाखिल किया है। भाजपा नेताओं का कहना था कि अलग-अलग चुनावों में स्थायी निवास की भिन्न जानकारी देना भ्रामक और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

चुनाव आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर गौर किया और श्वेता सुमन के डॉक्यूमेंट्स की जांच की. जांच में पाया गया कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज कराया था. हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना और उनका नामांकन रद्द कर दिया.

नामांकन रद्द होने पर नाराजगी जताते हुए श्वेता सुमन ने कहा, 'बीजेपी और उनके उम्मीदवार को मुझ से, मेरी पार्टी और आरजेडी की सरकार के आने का डर है. इसी लिए वह अन्याय कर रहे हैं. सोच लीजिए एक व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ने दिया जा रहा, लोकतंत्र में ये अधिकार नहीं.'

वहीं, इसी सीट से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार गीता पासी का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

मोहनिया विधानसभा (204) सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है. नामांकन रद्द होने के बाद आरजेडी समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि जन सुराज खेमे में खुशी का माहौल है.

चुनाव कार्यालय की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM