कूड़े में पड़ी मिलीं VVPAT की कई पर्चियां, आनन-फानन में पहुंचे DM, बैठाई जांच

बिहार के समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई. ये पर्ची सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास फेंकी पाई गई

Vvpat

बिहार के समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई. ये पर्ची सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास फेंकी पाई गई. 6 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी. आज 8 नवंबर की सुबह शीतलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली वोटिंग की पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई है. जिसके बाद अब चुनाव आयोग और चुनाव कर्मियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अब इस घटना के सामने आने के बाद मामला बढ़ता नजर आ रहा है. मामले को बढ़ता देख जिले के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गये हैं. हालांकि, वो जांच की बात कह रहे हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिन पर्चियों को चुनाव आयोग अपने साथ ले जाता है, उन पर्चियों को कूड़े में इस कदर क्यों और कैसे फेंक दिया गया? घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीओ दिलीप कुमार पहुंचे. इन सभी पर्चियों को कलेक्ट किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है.

इन पर्चियों के मिलने के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चुनाव विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है. इन पर्चियों के कूड़े में मिलने के बाद अब विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिलता नजर आ रहा है. फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है कि यह पर्चियां क्यों फेंकी गई? आखिर यह पर्चियां मतदान की हैं या टेस्ट के दौरान निकलीं हैं, जिन्हें चुनाव विभाग के कर्मचारियों ने फेंक दिया है.

फिलहाल, यह जांच का विषय है. लेकिन इस तरह की लापरवाही से चुनाव विभाग के काम करने के तरीके और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को पालन करने और कराने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह तो जांच के बाद पता चलेगा कि इन पर्चियों के फेंके जाने की आखिर वजह क्या थी?

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM