पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM


बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की काउंटिंग शुरू हो गई। तारापुर से डिप्टी CM सम्राट चौधरी और लखीसराय से विजय सिन्हा आगे चल रहे हैं। वहीं, बेतिया से बीजेपी उम्मीदवार रेणु देवी और रघुनाथपुर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पीछे चल रहे हैं।
रिजल्ट के साथ ही आज बिहार सरकार के 36 में से 29 मंत्रियों का फैसला हो जाएगा। इसमें BJP के 16 और JDU के 13 मंत्री हैं। दोपहर होते-होते इन मंत्रियों की जीत-हार की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
इधर, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने रिजल्ट से पहले पटना स्थित शिव मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा, 'जंगलराज के युवराज को आज जनता जवाब देगी, इनका करियर खत्म होने जा रहा है।'
वहीं, मंत्री नितिन नवीन ने कहा, हमलोग 2010 से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे। NDA सरकार बनाने जा रही है। हमें 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।'









