CM पद पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे, इसमें कन्फ्यूजन कहां हैं?

बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Samrat Chaudhary

बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि “नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है. वैकेंसी है ही नहीं.” सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने अमावस्या की रात यानी जंगलराज देखा है, लेकिन 2005 के बाद पूर्णिमा की रोशनी भी देखी है.

आरजेडी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी पूरी तरह कंफ्यूज और डिफ्यूज हो चुकी है. तेजस्वी यादव पिछले जनवरी से सिर्फ घोषणाएं ही कर रहे हैं, मेनिफेस्टो पर मेनिफेस्टो जारी कर रहे हैं, लेकिन जनता अब भ्रमित नहीं होगी. उन्होंने कहा कि लालू परिवार लूट, अराजकता और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है. चुनाव हारने के डर से आरजेडी अब चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर आरोप लगा रही है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि "RJD तो अब लड़ाई में भी नहीं है, और राहुल गांधी पहले से ही वोट चोरी का नारा लगाने लगे हैं."

अपने ऊपर लगे आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि “जो आरोप मुझ पर लगे थे, वो 1998-99 के हैं. मैं कोर्ट से बरी हुआ हूं. अगर लालू यादव ने मुझे जेल नहीं भेजा होता, तो शायद मैं राजनीति में नहीं आता.” उन्होंने कहा कि जनता जानती है कौन भ्रष्टाचार का प्रतीक है. साथ ही उन्होंने न्यायालय से अपील की कि चारा घोटाला, बाढ़, अलकतरा और लैंड फॉर जॉब केस में जब्त की गई जमीनों पर स्कूल और कॉलेज खोले जाएं.

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि “उन्हें अपने मेनिफेस्टो में यह लिखना चाहिए कि पहले अपने पिताजी को जेल भेजेंगे. लालू यादव कट्टों के प्रतीक हैं, जिन्होंने अपराध को बढ़ावा दिया है. कट्टा सटाकर ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री फेस घोषित किया गया.”

उन्होंने दोहराया कि बिहार में नीतीश कुमार ही स्थिरता और विकास का चेहरा हैं.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM