पटना एयरपोर्ट पर हंगामा, राजेश राम- शकील अहमद जान बचाकर भागे, 5 करोड़ में टिकट बेचने का लगा आरोप

पटना में महागठबंधन के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। देर शाम पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

Tejashwi yadav

पटना में महागठबंधन के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। देर शाम पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, एआईसीसी प्रभारी कृष्ण अल्लावरु और वरिष्ठ नेता शकील अहमद जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव कर लिया।

बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की — “शकील अहमद चोर है” के नारे गूंज उठे। इस दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं को पप्पू यादव के समर्थक मनीष रिसीव करने पहुंचे थे, लेकिन गुस्से में आए कार्यकर्ताओं ने मनीष को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया।

स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने बीच-बचाव किया, लेकिन अफरा-तफरी के बीच शकील अहमद किसी तरह अपनी गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं ने करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेचे हैं। कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है, और यह विवाद महागठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल खड़े कर रहा है। बिहार में टिकट बंटवारे का यह घमासान अब सियासी तूफान बनता दिख रहा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM