राजद MLC सुनील सिंह का बड़ा बयान, बोले- काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा हाल होगा

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है। आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस बार बिहार में बदलाव की लहर है

सुनील कुमार सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है। आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस बार बिहार में बदलाव की लहर है और 2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार का मतदान जनता के गुस्से और परिवर्तन की भावना को दर्शाता है।

सुनील कुमार सिंह ने प्रशासन और चुनाव अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी हुई, तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी सचेत रहें, क्योंकि अगर किसी हारने वाले उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की गई, तो नतीजे गंभीर होंगे। उनके अनुसार, इस बार जनता का जनादेश साफ है और उसे बदलने की कोशिश की गई तो आरजेडी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

उन्होंने मतगणना की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 2020 के चुनावों की तरह इस बार भी अगर चार-चार घंटे की देरी हुई, तो माहौल बिगड़ सकता है। सुनील कुमार सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसरों को आगाह करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष रहें, वरना ऐसी तस्वीरें सामने आएंगी जो बिहार ने पहले कभी नहीं देखी होंगी।

एग्जिट पोल को लेकर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 11 नवंबर को जब कई जगहों पर वोटिंग जारी थी और कुछ मतदाता अब भी लाइन में खड़े थे, तभी एग्जिट पोल आने लगे। यह दर्शाता है कि एक साजिश के तहत एनडीए को बढ़त दिलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वोट महागठबंधन को मिल रहे हैं, तो एग्जिट पोल में एनडीए की जीत कैसे दिखाई जा रही है।

सुनील कुमार सिंह का यह बयान साफ संकेत देता है कि आरजेडी किसी भी तरह की चुनावी गड़बड़ी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के मूडमें है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM