मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में हिंसक झड़पों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को महागठबंधन (राजद) प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर अज्ञात उपद्रवियों ने पंडारक गांव के पास हमला कर दिया।

Mokama

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में हिंसक झड़पों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को महागठबंधन (राजद) प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर अज्ञात उपद्रवियों ने पंडारक गांव के पास हमला कर दिया। हमलावरों ने वीणा देवी के काफिले पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया और दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

वीणा देवी, बाहुबली और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे चुनाव प्रचार के सिलसिले में क्षेत्र का दौरा कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार हमला होते ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। वीणा देवी के समर्थक इसे राजनीतिक हमला करार दे रहे हैं।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले मोकामा टाल के तारतार गांव में जन सुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

लगातार दो घटनाओं से मोकामा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। प्रशासन ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में गुटीय राजनीति और पुराने रंजिश के कारण माहौल और अधिक गरमाता जा रहा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM