राजद , कांग्रेस के एजेंडे में गरीब कल्याण नहीं स्वयं का परिवार कल्याण : योगी आदित्यनाथ ‎ ‎

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्रियों ने आज विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया

Samrat Chaudhary

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्रियों ने आज विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित नामांकन सभा में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता पहुँचे और एनडीए के लिए वोट मांगा।

‎उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जहां तारापुर से नामांकन भरा, वहीं बांकीपुर से नितिन नवीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, दानापुर से रामकृपाल यादव, विक्रम से सिद्धार्थ सौरव और मुंगेर से कुमार प्रणय ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।  

‎इसके अलावा आज तेघड़ा से रजनीश कुमार, बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, पातेपुर से लखेंद्र कुमार रौशन, लालगंज से संजय कुमार सिंह, हाजीपुर से अवधेश कुमार सिंह और अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू ने नामांकन भरा।  

‎इसी तरह आज भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, सहरसा से आलोक रंजन झा, सिकटी से विजय कुमार मंडल, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद और झंझारपुर से नीतीश मिश्रा ने भी नामांकन दाखिल कर दिया।  

‎उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नामांकन भरने के पूर्व मां तिलडीहा मंदिर गए और मां का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और बिहार के कल्याण, समृद्धि और संपन्नता की कामना की। इसके बाद वे एक जुलूस के साथ तारापुर पहुंचे और वहां नामांकन भरा। इस जुलूस में बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और हमलोग शामिल हुए।

‎इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार के साथ-साथ तारापुर को सबसे समृद्ध और सबसे आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि तारापुर के साथ पूरा बिहार विकास, विश्वास और सुशासन की राह पर एनडीए सरकार के अगले अध्याय के संकल्प के साथ तैयार है। इसके बाद नामांकन सभा का भी आयोजन किया गया।

‎इधर, पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से मंत्री नितिन नबीन और छातापुर से नीरज कुमार बबलू ने भी नामांकन का पर्चा भरा। नामांकन का पर्चा भरने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि अपने पिताजी स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा का आशीर्वाद लेकर, उन्होंने एक बार फिर बांकीपुर की सेवा करने का संकल्प लिया है।

‎उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पिछले पांच साल में जनता के लिए काम किया है, जिससे निश्चित है कि एक बार फिर जनता का विश्वास मुझे प्राप्त होगा। इस मौके पर एक नामांकन सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद रविशंकर प्रसाद उपस्थित रहे।  

‎उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटना के दानापुर में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए जहां विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा वहीं एनडीए सरकार की तारीफ की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद , कांग्रेस के एजेंडे में गरीब कल्याण कभी नहीं रहा , इनके लिए एजेंडा मात्र स्वयं का परिवार कल्याण है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार इनके भ्र्ष्टाचार को भी नियंत्रित कर सकता है। 

‎उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में आपलोगों ने देखा होगा कि वहां के माफिया जहन्नुम की यात्रा में भेज दिये गए। यूपी में दुर्दांत अपराधी जो अपहरण उद्योग में लिप्त थे , राजद के पार्टनर ही वहां आरजकता को फैलाते थे आज उनकी  दुर्गति हो रही है । आज मोदी सरकार गरीबों को आवास दे रही है , यह काम कांग्रेस भी कर सकती थी।

‎पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन सभा का भी आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तारापुर, बांकीपुर में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित किया तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दानापुर और सहरसा में आयोजित सभा में एनडीए के लिए वोट मांगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कुम्हरार और विक्रम विधानसभा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। 

‎यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खजौली और झंझारपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया जबकि मनोज तिवारी कुढ़नी और अमनौर में एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने छातापुर और सिकटी तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव हाजीपुर, लालगंज और पातेपुर में एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया।

‎सभी लोगों ने एनडीए के उम्मीदवारों की जीत की अपील करते हुए बिहार के विकास की चर्चा की। सभी वक्ताओं ने कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए एनडीए और डबल इंजन की सरकार जरूरी है। 

‎ इसके अलावा विभिन्न जनसभाओं में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय, रविशंकर प्रसाद, जनक चमार, संजय जायसवाल, हरि सहनी, गिरिराज सिंह, मंगल पांडेय भी शामिल हुए।

‎

‎

‎

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM