टिकट से इनकार पर रितु जायसवाल का बड़ा कदम, RJD को कहा अलविदा, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

टिकट कटने से नाराज राजद नेता रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीतामढ़ी की परिहार सीट से निर्दलीय लड़ने की घोषणा की है

Ritu Jaiswal

बिहार में राजद के अंदर नेतृत्व और टिकट वितरण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. राजद की महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ किया है कि अगर उन्हें परिहार से टिकट नहीं दिया गया तो वह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. उनका कहना है कि परिहार की मिट्टी और जनता के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को उन्होंने करीब से महसूस किया है. इसलिए किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ना उनके लिए अस्वीकार्य है.

रितु जायसवाल ने बताया कि जैसे ही यह चर्चा फैली कि उन्हें परिहार की बजाय बेलसंड से टिकट दिया जा सकता है, परिहार की जनता ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उन्हें समर्थन संदेश भेजना शुरू कर दिया. लोगों की एक ही अपील थी- 'मैडम, परिहार को मत छोड़िए.' जनता का यह समर्थन उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ

रितु जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व के सामने स्पष्ट किया कि परिहार की वर्तमान स्थिति के लिए सिर्फ वर्तमान बीजेपी विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे भी जिम्मेदार हैं. डॉ. पूर्वे ने पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के एमएलसी रहते हुए पार्टी से गद्दारी की थी, जिसके कारण रितु को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

रितु ने आरोप लगाया कि पार्टी ने इस बार डॉ. पूर्वे की बहू को परिहार से टिकट दिया है, जिसे उन्होंने गद्दारी का 'पुरस्कार' बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीतिक चालों से क्षेत्र के विकास और जनता की उम्मीदों को नजरअंदाज किया जा रहा है. रितु ने साफ किया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया है कि अगर पार्टी निर्णय नहीं बदलती है, तो वह परिहार से ही स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय आसान नहीं है, लेकिन यह उनके मन की आवाज़ और परिहार की जनता के भावनाओं का सम्मान भी है.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM