रामकृपाल यादव बोले- हार को स्वीकार नहीं कर रहे तेजस्वी यादव, एग्जिट पोल झूठ नहीं होता

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को जारी होंगे. उससे पहले जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बयानबाजी शुरू है

Tejashwi yadav

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को जारी होंगे. उससे पहले जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बयानबाजी शुरू है. वजह है कि ज्यादातर एजेंसियां एनडीए की सरकार बना रही हैं. वहीं विपक्ष का दावा है कि महागठबंधन की सरकार बनेगा.

 आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने तो एग्जिट पर पर सवाल उठाया है, साथ ही यह कहा है कि उनकी सरकार बनेगी और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. इस बीच बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने उन पर पलटवार किया है.

दानापुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने को मीडिया से बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा, "तेजस्वी यादव हार गए हैं और वो अपनी हार को स्वीकार नहीं रहे हैं… कभी चुनाव आयोग पर, कभी मीडिया पर, कभी एग्जिट पोल पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. जनता का जनादेश स्वीकारना चाहिए. एग्जिट पोल कभी झूठा नहीं होता..."

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार में बदलाव के लिए जनता ने वोट दिया है और बिहार में बदलाव होने जा रहा है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. इंडिया गठबंधन को रोकने के लिए बीजेपी जानबूझकर एग्जिट पोल करवा रही है और अपने लोगों से करवा रही है."

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM