रामकृपाल यादव ने दी मिश्रीलाल यादव को सलाह, 'पार्टी छोड़कर जाना है, जाएं, गलतबयानी न करें'

भाजपा ने ही अति पिछड़े समाज से आने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और इतिहास रचने का काम किया: रामकृपाल यादव

रामकृपाल यादव ने दी मिश्रीलाल यादव को सलाह, 'पार्टी छोड़कर जाना है, जाएं, गलतबयानी न करें'
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 12, 2025, 5:45:00 PM

पटना:  भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी छोड़कर जाना है, जाएं लेकिन गलतबयानी करके बिहार के पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लोगों को मूर्ख बनाने का काम न करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा को बिहार की जनता जानती है, तभी आज पार्टी इतनी ऊंचाई पर पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि आपके पार्टी छोड़कर जाने से पार्टी को फर्क नहीं पड़ेगा। जनता पार्टी के साथ है।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने विधायक मिश्रीलाल यादव को अपना छोटा भाई बताते हुए आगे कहा कि भाजपा ने इन्हें विधायक बनाकर काफी सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि केवल यही नहीं, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो शोषित, पीड़ित समाज के लोगों को सम्मान देने का काम कर रही है।  

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने ही अति पिछड़े समाज से आने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और इतिहास रचने का काम किया। इनके पहले कोई पिछड़े और अति पिछड़े समाज का व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बना था।  

पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि केवल नरेंद्र मोदी को ही नहीं, मोहन यादव को भी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया और समाज को सम्मान दिया गया। 

उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर ही देखिए चिराग पासवान और जीतन राम मांझी आज केंद्रीय मंत्री हैं। इन दोनों दलित समाज से आने वाले बिहार के बेटों को सम्मानित किया गया। निषाद के बेटे को भी कैबिनेट में जगह मिली। मुझे भी मोदी कैबिनेट में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कई ऐसे और लोग हैं।  

उन्होंने साफ कहा कि मिश्रीलाल यादव गलतबयानी कर रहे हैं और लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

Trending News

उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
Jul 14, 2026, 7:58:00 PM
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
Jul 14, 2026, 7:51:00 PM
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 7:44:00 PM
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
Jul 14, 2026, 7:37:00 PM
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
Jul 14, 2026, 7:22:00 PM
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
Jul 14, 2026, 7:21:00 PM
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
Jul 14, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 6:44:00 PM
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
Jul 14, 2026, 6:42:00 PM
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
Jul 14, 2026, 6:26:00 PM