राहुल गांधी बोले- शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था बिहार चुनाव, नतीजे भी चौंकाने वाले

बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 200+ सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आ रही हैं।

Rahul Gandhi

बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 200+ सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आ रही हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल सेंचुरी मारी है। महागठबंधन की करारी हार हुई है। इन नतीजों को कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चौंकाने वाला बताया है। साथ ही कहा है कि हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे

चुनावी नतीजों में एनडीए 202 के आंकड़े पर है, जबकि महागठबंधन को महज 35 सीटों पर ही जीत मिलती दिख रही है। जनसुराज का इस बार खाता भी नहीं खुला है, जबकि छह सीटों पर अन्य के कैंडिडेट आगे हैं। एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनी है, जिसे 87 सीटों पर जीत मिल चुकी है और तीन अन्य सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीयू अब तक 78 सीटें जीत चुकी है, जबकि छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन में आरजेडी 24 पर जीती है और दो पर आगे चल रही। वहीं, कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम बिहार की जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताक़तों के खिलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को कमज़ोर करने में जुटी हैं। हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे। बिहार में जिन मतदाताओं ने महागठबंधन का साथ दिया है, उनके हम तहे दिल से आभारी है

कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि आपको हतोत्साहित होने की ज़रूरत नहीं। आप हमारी आन-बान-शान है। आपकी कड़ी मेहनत हमारी ताकत है। हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष जारी रखेंगे। यह लड़ाई लंबी है - और हम इसे पूरी निष्ठा, साहस और सत्य के साथलड़ेंगे।

Trending News

डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM